Powered By Blogger

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी भू-अभिलेख नक्शा ऑनलाइन देखें

MP-Bhulekh-Khasra-Khatauni-Nakal-In-Hindi
MP-Bhulekh-Khasra-Khatauni-Nakal-In-Hindi
MP Bhulekh Khasra Khatauni Nakal & Bh-Naksha: मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने भूमि रिकॉर्ड (भूलेख) जानने के लिए तहसील के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने किसानों को उनकी भूमि के रिकॉर्ड ऑनलाइन प्रदान करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म लांच किया है। एमपी भूलेख नाम के इस पोर्टल के माध्यम से सभी लोग अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। मप्र सरकार की इस सुविधा का लाभ लेते हुए अब लाभार्थी अपनी भूमि का विवरण और अन्य दस्तावेज़ ऑनलाइन प्राप्त कर उसका प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल mpbhulekh.gov.in के तहत लाभार्थी अपने राज्य के प्रत्येक जिले का नक्शा देखकर ऑनलाइन सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस सुविधा को लाभ लेने के लिए आपको राज्य सरकार आधिकारिक वेबसाइट मप्र भूलेख landrecords.mp.gov.in पर जाना होगा। एमपी भूलेख पोर्टल की सहायता से आप न केवल ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हो। वरन आप अपने भूमि से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त भी कर सकते हो। जैसे की भूलेख रिकॉर्ड, खसरा-खतौनी, जमाबंदी नकल, भू-अभिलेख नक्शा आदि। यह सभी जानकारी हासिल करने के लिए आपको बस एमपी भूलेख पोर्टल में जाना होगा। उसके बाद आप यहाँ जिलेवार सर्च करके अपने दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते है। इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश भूलेख खसरा-खतौनी नकल (MP Bhulekh Khasra Khatauni Nakal) से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी भू-अभिलेख ऑनलाइन देखें

Check MP Bhulekh Khasara Khatauni Nakal & Naksha – जैसे की हमने आपको ऊपर बताया की एमपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के निवासी ऑनलाइन भू-अभिलेख की जानकारी प्राप्त कर सकते है। सामान्यतः लोगों को किसी भी काम के लिए अपनी जमीन से सम्बंधित कागजात प्राप्त करने के लिए बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें कई दफा सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी लगाने पड़ते है। परंतु अब से इस अधिकारी वेबसाइट http://landrecords.mp.gov.in के द्वारा यह सब काम बहुत ही आसानी से ऑनलाइन संभव हो सकेगा। अब आप अपने नजदीक के किसी भी सामान्य सेवा केंद्र में जाकर यह जानकारी एकत्रित कर सकते है।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल के फायदे (Benefits of MP Bhulekh Portal)-
  1. MP Bhulekh Portal का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि इसके द्वारा आपको स्वयं सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और भूमि पंजीकरण के कागज़ो में उलझने कि समस्या से निजात मिल सकेगा।
  2. यह ऑनलाइन पोर्टल (MP Bhulekh Khasra-Khatauni) आपको कई तरह की सुविधाए प्रदान करता है। जिससे कि आप अपने घर बैठे अपने जमीन के कागज़ो की जाँच कर सकते है।
  3. अब इस सुविधा के बाद, आप सरकारी दफ़्तरों में चल रहे भृष्टाचार से भी निजात पा सकते है। इसके साथ ही आपको अपने काम के लिए किसी दलाल को कोई पैसा देने की भी जरूरत नहीं होगी। अब आप केवल ऑनलाइन अपना खसरा और खतौनी नंबर देकर अपने सारे दस्तावेज़ जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
  4. इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने इस तरह का सुविधाजनक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान कर राज्य के नागरिकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। इसके साथ ही लोग अपने भूमि सम्बंधित दस्तावेजो को घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इससे राज्य के नागरिकों की भूमि से जुड़े दस्तावेज़ प्राप्त करने की मशक्कत भी कम होगी और भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।
मप्र भूलेख खसरा खतौनी और भू-अभिलेख ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया-
MP Bhulekh Khasra Khatauni Online Process – एमपी भूलेख पोर्टल के तहत खसरा खतौनी और भू-अभिलेख ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए। आपको सर्वप्रथम अपने कंप्यूटर पर आधिकारिक वेबसाइट https://mpbhulekh.gov.in/ पर जाना होगा। लिंक नीचे उल्लेखित है।
MP-Bhulekh-Khasra-Khatauni-Portal
MP-Bhulekh-Khasra-Khatauni-Portal
  • ऊपर दिए गए लिंक में क्लिक करने के पश्चात आप आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट में पहुंच जाओगे।
  • अब इस पोर्टल पर आपको मुख्य पृष्ठ में “फ्री सर्विस” विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद, जब आप द्वितीय पृष्ट पर पहुंच जाओगे। तो आपको “खसरा बी 1 मैप” विकल्प का चयन करना होगा।
Check-Khasra-Khatauni-Naksha-Madhya-Pradesh
Check-Khasra-Khatauni-Naksha-Madhya-Pradesh
  • तद्पश्चात, आपको अपने गाँव, पटवारी, तहसील और जिले का सही चयन करना होगा। ताकि आप अपने खसरा और खतौनी की जानकारी ले पाए।
  • अगले पृष्ठ में आपके सामने एक विवरण उपलब्ध हो जायेगा। जहां आपको भूमि मालिक के नाम का चयन करने के लिए सही खसरा संख्या दर्ज़ करनी होगी।
  • इसके बाद, आपको अगली चरण में सही Security Code डालना होगा। और फिर “देखे” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में आपको खसरा बी 1 नक्शा विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आप चाहे तो “प्रिंट ऑपशन” का चयन करके अपने कागजो का प्रिंटआउट भी निकल सकते हो।
MP-Bhulekh-Naksha-Land-Records
MP-Bhulekh-Naksha-Land-Records
भू-अभिलेख जानकारी एमपी खसरा-खतौनी नाम अनुसार देखें-
Check MP Land Records Khasra-Khatauni Details – आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त पोर्टल (MP Bhulekh Khasra Khatauni) पर आपको भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आपको इस लिंक http://landrecords.mp.gov.in पर क्लिक करके मप्र भूलेख पोर्टल में जाना होगा। इस वेब पोर्टल पर आपको संपूर्ण राज्य के नक्शे जिलेवार मिलेंगे।
MP-Land-Records-Online-Map
MP-Land-Records-Online-Map
  • यहाँ आपको अपने जिले व तहसील का चयन करना होगा। उसके बाद, आपके सामने उस तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवो की सूची उपलब्ध होगी। जिसमें से आपको अपना गाँव चुनना होगा।
  • ग्रामीण स्तर पर राजस्व निरीक्षण बोर्ड से सम्बंधित सही जानकारी प्राप्त करने के लिए, आपको वेब पेज पर सभी जानकारी का चयन सही से करना होगा।
  • जैसे ही आप MP Bhulekh Portal पर अपने गाँव का चयन करते है। तो आपके सामने सभी संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। अपनी खसरे संबंधित जानकारी एकत्रित करने के लिए आपको कुल खसरा विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप संपूर्ण जानकारी सही तरीके से दर्ज़ कर देते है। तो आपके प्रिंट का विकल्प पर क्लिक करके आप उपयोगी जानकारी का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
एमपी भू-अभिलेख जमाबंदी नक्शा और खसरा-खतौनी नकल-
MP Land Records Jamabandi Naksha & Khasra-Khatauni Nakal – कमिश्नर भूमि अभिलेख संबंधित कागजात प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले एमपी आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त पोर्टल mpbhuabhilekh.nic.in पर जाना होगा। आप नीचे दिए गए लिंक की मदद से सीधे कमिश्नर भूमि अभिलेख में जा सकते हो।
Bhu-Naksha-MP-Online
Bhu-Naksha-MP-Online
  • ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको वहाँ अपने तहसील, जिला, हल्का, आरआई और गाँव के नाम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद, आपको अपने प्लाट का नंबर दर्ज़ करके वहाँ मौजूद “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप वहाँ संपूर्ण जानकारी भर देते है। वैसे ही आपके सामने उस जगह से सम्बंधित संपूर्ण क्षेत्र की जानकारी, भूमि का प्रकार, भूमि धारक का नाम और खसरा नंबर आदि जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
  • इसके अलावा, आप यहाँ अपने जमीन का नक्शा भी देख सकते हैं।
  • जैसे ही आपको अपनी भूमि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है। आप “प्रिंट” विकल्प का चयन करके MP Bhulekh Khasra Khatauni का प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते हैं।
नोट – एमपी भूलेख पोर्टल में ऑनलाइन सेवा प्राप्त करने हेतु पहले पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण करने के बाद, उपयोगकर्ता निम्न सेवाओं (खसरा की प्रतिलिपि, किस्तबंध खतौनी (बी-१), नक्शा प्रतिलिपि, आदि) प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन खसरा देखने हेतु एवं आवेदन फॉर्म डाउनलोड के लिए “नि:शुल्क सेवा” पर जायें।
मप्र भूलेख पोर्टल के संपर्क सूत्र (Contact Details of MP Bhulekh Portal)-
  • भूमि अभिलेख कार्यालय पता: – आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मोती महल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश (474-007)
  • संपर्क नंबर: – (0751) 2441-200
  • फैक्स नंबर: – (0751) 2441-202
  • ईमेल आईडी: – clrgwa@mp.nic.in
  • Toll-free Helpline Number: 1800-233-6763
यह भी पढ़ें (Also Read): 
सरकारी योजना 2019-20 (Sarkari Yojana List)यहाँ क्लिक करें
बेरोजगारी भत्ता संशोधित योजना 2019 मध्य प्रदेशयहाँ क्लिक करें
युवा स्वाभिमान योजना मध्य प्रदेश आवेदन फॉर्म यहाँ क्लिक करें
Readermaster Helpline Team
 Share TwitterGoogle+

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

गांव के जीवन की ऐसी कौनसी तस्वीरें है जिसे देख कर सभिको अपने गांव की याद आ जाएगी?





















#भाई मै तो अपने गांव को बहुत मिस करता हूं, जब से जॉब के चक्कर में गाव छोड़ा है तब से बस कभी कभार ही गांव आना जाना होता है
चलो आज आपको गांव की सैर करवा देते है,
एकता की भावना