Powered By Blogger

गुरुवार, 23 जनवरी 2020

जनजातीय समुदायों को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए भाषा को बनाए रखना होगा सुरक्षित

anoopchicham8389@gmail.com


जनजातीय समुदायों को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए भाषा को बनाए रखना होगा सुरक्षित 

आदि दर्शन में जन्म से लेकर मृत्यु तक तक की सभी गतिविधियां प्राकृतिक अवधारणाओं से होती है नियंत्रित 

बिना दर्शन के मानव के वजूद की कल्पना नहीं की जा सकती है

रांची। गोंडवाना समय। 
आड्रे हाउस, रांची में जनजातीय दर्शन पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का दूसरा दिन रहा खास। कई विद्वानों, प्राध्यापकों, शोधकतार्ओं और जनजातीय समुदाय के प्रितनिधियों ने संबोधित किया। संसार में सभी जातियों की अपनी विशिष्ट धार्मिक मान्यताएं और रीति-रिवाजें होती हैं। जनजातीय समुदाय भी इससे अछूता नहीं है। विभिन्न जनजातीय समुदायों की भी अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं हैं लेकिन इन सभी की धार्मिक मान्यताओं का संबंध कहीं न कही प्रकृति से ही है और प्रकृति से ही मनुष्य समेत तमाम जीव-जंतुओं की उत्पति हुई है। हालांकि इन विभिन्न जनजातीय समुदायों के रीति-रिवाज, परंपरा, पूजन के विधि-विधानों में थोड़ा-बहुत अंतर जरुर पाया जाता है। रांची के आड्रे हाउस में जनजातीय दर्शन पर चल रहे तीन दिवसीय अंतराराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन देश और विदेश से आए विद्वानों, प्राध्यापकों,  शोधकतार्ओं और विभिन्न जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने जनजातीय समुदायों के देवताओं, पूजा स्थलों और धार्मिक मान्यताओं के साथ- साथ रीति-रिवाजों पर पेपर प्रेजेंटशन किया। 

जनजातीय दर्शन को देना है लिखित स्वरुप व अलग रूप में करना है स्थापित 

जनजातीय दर्शन पर चल रहे अंतराराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन की शुरूआत करते हुए डॉ रामदयाल मुंडाय जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के निदेशक श्री रणेंद्र कुमार ने कहा कि इस सेमिनार को आयोजित करने का मकसद जनजातीय दर्शन को अलग दर्शन के रुप में स्थापित करना है। जनजातीय दर्शन को लिखित स्वरुप देना है। रांची से इसकी शुरूआत हुई है और आगे भी यह सिलसिला जारी रखने की जरूरत है। जनजातीय दर्शन से जुड़े विद्वानों के एक मंच पर आने से निश्चित तौर पर इसे जानने-समझने के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा और जनजातीय दर्शन भी एक अलग विधा के रुप में अन्य दर्शन की तरह स्थापित हो सकेगी। 

प्रकृति पूजा में विश्वास, मंदिर की धारणा नहीं

डॉ मेघनाथ ने अंतराष्ट्रीय सेमिनार के पहले दिन के अधूरे रहे चौथे सत्र को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ज्यादातर जनजातीय समुदायों में प्रकृति पूजा की धारणा है। प्रकृति से जोड़कर ही वे मनुष्य व अन्य जीव-जन्तुओं की उत्पति को देखते हैं। इनमें मंदिर की धारणा भी नहीं के बराबर है, जनजातियों में प्राकृतिक संसाधनो को पूजे जाने की यहां परंपरा है। इसके साथ इनका मूर्ति पूजन पर भी विश्वास नहीं है। 

कोया को परिभाषित करते हुए कहा कि इसमें लोग प्रकृति को पूजते है

इस सत्र में अपना पेपर प्रेजेंटेशन में देवाजी नावाल तोफा ने आदिवासी समुदायों में विद्यमान कोया को परिभाषित करते हुए कहा कि इसमें लोग प्रकृति को पूजते हैं और उसे हानि पहुंचाने वाले तत्वों से बचाव करते हैं, इस दर्शन में वे जल-जंगल और जमीन को अपनी मां मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनजातीय समुदाय अपनी भाषा को सुरक्षित नहीं रखेगी तो उनकी संस्कृति भी विलुप्त होती जाएगी। 

आदिवासियों का पालन करती है प्रकृति

इसी सत्र को संबोधित करते हुए डॉ जयश्री गावित ने कहा कि आदिवासियों का पालन-पोषण प्रकृति करती है, इसलिए उनकी धार्मिक मान्यताओं में प्रृकृति से उपर कुछ भी नहीं है। जन्म से लेकर मृत्यु तक तक की सभी गतिविधियों का संचालन प्राकृतिक अवधारणाओं के अनुकूल होता है। 

पिथौरा पेंटिंग्स के माध्यम से जनजातीय दर्शन को बताया

इसी सत्र में डॉ राजेश राथवा ने पिथौरा पेंटिग्स के इतिहास की जानकारी दी, उन्होंने जनजातीय समुदायों में उनके पूर्वजों द्वारा किए जाने वाले कृषि कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भूमंडलीकरण के इस दौर में जनजातीय समुदाय और उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक मान्याताओं और रीति-रिवाजों को बचाना होगा। डॉ पुष्पा गावित ने अपने पेपर प्रेजेटेंशन में कहा कि जनजातीय समुदाय में प्रचलित लोक कथाएं, लोक संगीत और लोक कला से उनकी परंपरा और मान्यता झलकती है।इसमें भी उनके प्रकृति के साथ गहरे संबंधों की अवधारणा मौजूद है। 

आदि दर्शन ही सभी दर्शनों की है जननी  

प्रो धर्मेंद पारे ने बताया कि आदि दर्शन ही सबसे प्राचीन है। यह अन्य सभी दर्शनों की जननी है। इसी दर्शन से ही कहीं न कहीं अन्य दर्शनों का वजूद सामने आया है।उन्होंने बताया कि आदिवासियों के प्राकृतिक अनुष्ठानों के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी बताया कि जनजातीय समुदायों में पूर्वजों की उत्पति मिट्टी से होने की मान्यता कहीं न कही जुड़ी है। डॉ विनायक साम्बा ने आदिवासियों के लिए एक नया धर्म संविधान तैयार करने पर जोर दिया। 

भगवान और इंसान में है अटूट रिश्ता

दूसरे दिन के पहले सत्र की शुरूआत करते हुए श्री ग्याती राणा ने भगवान और इंसान के बीच रिश्ते पर अपने पेपर प्रेजेंटेशन में फोकस किया। उन्होंने बताया कि जब इस दुनिया में कुछ नहीं था तो उई का वजूद था। उई की मात्रा बढ़ने से ही इस ब्रह्मांड का निर्माण हुआ है। डॉ नेहा अरोड़ा ने आदि दर्शन को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए इसके संरक्षण में जनजातीय समुदायों के योगदान की विस्तार से जानकारी दी। डॉ निकोलस लकड़ा ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म नाम की कोई चीज नहीं होती है। मनुष्य ने धर्म को अपने हिसाब से स्वीकारा और मान्यता दी है। डॉ शांति खलखो ने कहा कि आज दुनिया में जनजातीय समुदाय की परंपराओं व संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है। अत: सभी को संगठित होकर इसका बचाव करना होगा। डॉ आयशा गौतम ने कहा कि दर्शन में अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है और भविष्य की सोच की अवधारणा भी व्याप्त होती है। उन्होंने कहा कि उरांव मं धुमकुड़िया की अवधारणा उनकी सांस्कृतिक विरासत को परिलक्षित करती है।

बिना प्रकृति के सिंगबोगा का नहीं रहेगा वजूद

दूसरे दिन के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए डॉ राधिका बोरडे ने आदि दर्शन में भगवान की उत्पति के प्रचलित मान्यताओं के बारे बताया। उन्होंने  कहा कि भगवान की उत्पति नदी-नाला और जंगलों से जुड़ा है। उन्होंने एक ब्रह्मांड के सिद्दांत और इंडिविजुअल और समूहों के बीच किसी तरह का कोई अंतर नहीं होने की बातें कही। उन्होंने कहा कि सरना स्थलों में प्रकृति की ही पूजा होती है। उन्होंने कहा कि आदि दर्शन का महत्व आदि काल से ही है और भी आज भी इसकी प्रासंगिकता बरकरार है। उन्होंने कहा कि अगर प्रकृति नहीं रहेगी तो सिंगबोगा का भी वजूद नहीं रहेगा। 

किसी दर्शन से जनजातीय दर्शन प्रभावित नहीं है

अंतराराष्ट्रीय सेमिनार में अपने विचार रखते हुए प्रवीण उरांव ने कहा कि जनजातीय दर्शन  किसी दूसरे दर्शन ने प्रभावित नहीं है। यह दर्शन प्रकृति के साथ जुड़ा है, इसी प्रकृति से सृष्टि की उत्पति हुई है। उन्होंने उरांवों में पड़हा व्यवस्था के बारे बताया और कहा कि सरना धर्म में प्रकृति की पूजा होती है और सरना स्थल सबसे शक्तिशाली स्थल माना जाता है। सीएनटी एक्ट में भी सरना स्थलों का जिक्र है। उरांवों में सरहुल और करम पर्व मनाया जाता है और पूजा पाहन कराते हैं। उन्होंने भगवान की उत्पति के बारे बताया कि भूमि, गगन, वायु और नीर में यह इंगित है। उन्होंने कहा कि आदिवासी काफी खोजी और ज्ञानी होते हैं। इस सत्र में डी लामार और ईएमएच पासाह ने मेघालय में रहने वाली जयंतिया जनजाति के धार्मिक दर्शन, मान्यतों और रीति-रिवाजों के बारे में बताया।

आस्ट्रेलिया में भी जल-जंगल-जमीन की हक की हो रही लड़ाई

डॉ स्वाति परासर इन दिनों स्वीडन के यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। इसके पहले वे आस्ट्रेलिय के यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थीं। रांची से बिलांग करने वाली डॉ स्वाति ने कहा कि आस्ट्रेलिया में भी जनजातीय समुदाय जल-जंगल-जमीन की लड़ाई रह रहे हैं। यहां की कुल आबादी में 2.5 प्रतिशत इंडिजेनस समुदाय की है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वहां के जनजातीय समुदाय में पहाड़ों का अहम महत्व है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वीडन में आदिवासियों को सामी के नाम से जाना जाता है। वहीं बांग्ला देश से आए तरुण कुमार मुंडा ने कहा कि वहां के दाईलामा इलाके में मुंडारी जाति निवास करती है। हालांकि, वे भारत से ही यहां आए हैं, उन्होंने कहा कि यहां के जनजातीय समुदाय में हिंसा नहीं के बराबर होती है। उन्होंने यह भी बताया कि बांग्ला देश में बिरसा मुंडा को पूजा जाता है।

भगवान को किसी ने नहीं बनाया है, यह स्वंयभू है

श्री शरण उरांव ने कहा कि जनजातीय दर्शन में भगवान को किसी के द्वारा नहीं बनाए जाने की बात कही गई है। धर्म तो स्वंयभू है, निराकार है। इसे किसी न नहीं देखा है देवता तो आस्था और विश्वास का परिचायक है और यह सभी जगहों पर विद्यमान हैं। जब तक मनुष्य की मृत्यु नहीं हो जाती, भगवान से उसका रिश्ता बना रहता है। उन्होंने उरांव जनजाति में गोत्र प्रथा की भी विवेचना की। उन्होंने कहा कि इस जनजाति में भगवान को धर्मेश के नाम से जाना जाता है। साथ ही सूरज को पूजे जाने की परंपरा है। इनके दर्शन में मंदिर नहीं है, सरना स्थल सबसे पवित्र स्थल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना दर्शन के मानव के वजूद की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। असम के मिंटू मिंजूर ने प्रजा जनजाति में धार्मिक मान्यताओं और पूजा के विधि विधानों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि असम में प्रजा जनजाति को चाय बागानों में काम करने के लिए लाया गया था। यहां के आदिवासी छात्र संगठन आज भी आंदोलन कर रहे हैं जिसे टी-ट्राइक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस द्वारा 1931 में जनजातीय समुदायों का नामकरण आदिवासी के रुप में किया गया।

आदिवासी धर्म एक विचार है, जीने की पद्धति है

चौथे सत्र की शुरूआत करते हुये श्री अनमोल रतन मुण्डा ने बताया के सभी धर्मों में उनकी पुस्तकें हैं धार्मिक पुस्तकें ही उन धर्मों का आधार है लेकिन आदिवासियों धर्म की कोई पुस्तक नहीं है। इसलिये यह अन्य सभी धर्मों से अलग है। उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति के सहचरे के साथ जीते हैं। आदिवासी धर्म एक विचार है, जीने की पद्धति है। उन्होंने कहा कि आदिवासी दर्शन चुनौतियों से भरा हुआ है। आदिवासी दर्शन आदिवासियों में असीम उर्जा भरता है। श्री विनोद अग्रवाल ने आदिवासी दर्शन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि आखिर आदिवासी दर्शन की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि आदिवासी दर्शन बहुत बड़ा दर्शन हैं। 

आदिवासी समूह का एक ही दर्शन है ,प्रकृति से जुड़ाव 

कबिता कर्मकार ने असम में रहने वाली जनजातियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाली जनजातियां चाय बगान में काम कर अपना जीवन-यापन करती हैं। उन्होंने आदिवासियों की संस्कृति उनके रहन-सहन के बारे में चर्चा करते हुये कही कि अपनी संस्कृति,भाषा को छोड़कर कोई भी जाति अपने आप को स्थापित नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समूह का एक ही दर्शन है जो प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इसे किसी विशेष दर्शन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि चूंकि आदिवासियों का जुड़ाव प्रकृति से ज्यादा हैं वे प्रकृति को भगवान मानते हैं इसलिये इनमें पेड़-पौधों की पहचान अधिक होती हैं । वे औषधीय पेड़-पौधों से भी अपना इलाज करने में सक्षम होते हैं । उन्होंने कहा कि आदिवासियों को प्रकृति से जो कुछ भी मिलता है वे उसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं ।

अनुभवों से ही मिलता है ज्ञान

श्री सूरज बड़तिया ने आदिवासी दर्शन के बारे में जिक्र करते हुये कहा कि आदिवासी दर्शन ही एकमात्र दर्शन है जो ईश्वर की सत्ता को चुनौति देता है। आदिवासी समुदाय प्रकृति को ही अपना भगवान मानते हैं । उन्होंने आदिवासियों की संस्कृति के बारे में चर्चा करते हुये कही कि आदिवासियों में स्वागत करने का भी अलग तरीका हैं जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जीवन शैली को अनुभव कर जाना जा सकता हैं किताबों में तो बहुत कुछ लिखा होता है परंतु आदिवासियों के बीच जाकर उनके साथ कुछ वक्त बिता कर ही हम आदिवासियों की संस्कृति और उनके जीवन-यापन के तरीको को जान सकेगें। उन्होंने कहा कि अनुभवों से ही ज्ञान आता है।

गोंडवाना समय ई पेपर 23 जनवरी 2020

शासकीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को होगा संविधान की उद्देशिका का वाचन

शासकीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को होगा संविधान की उद्देशिका का वाचन

भोपाल। गोंडवाना समय।
प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में बच्चों को प्रति सप्ताह शनिवार को संविधान की उद्देशिका का वाचन करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस बारे में आदेश जारी किया गया है। संविधान की उद्देशिका का वाचन हर सप्ताह शनिवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में प्रधानाध्यापक/शिक्षक द्वारा प्रार्थना के बाद तथा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राचार्य बाल-सभा के दौरान बच्चों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराएंगे।

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

क्या आप कुछ प्रसिद्ध हस्तियों की हूबहू कॉपी की तस्वीरें पेश कर सकते हैं?

क्या आप कभी किसी ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जो एक प्रसिद्ध हस्ती की तरह दिखता है?
यदि आप ध्यान दें, तो आपके दोस्तों में कम से कम एक व्यक्ति होना चाहिए, जिसमें किसी सेलिब्रिटी या व्यक्तित्व के साथ बहुत सी समानताएँ हों। यहां हमने 11 सामान्य लोगों को सूचीबद्ध किया है जो हूबहू सेलिब्रिटी की तरह दिखते हैं। जरा देखो तो।
निम्नलिखित फ़ोटो देखने के बाद आपको अपनी आँखों पर विश्वास नहीं होगा!
1. पीएम नरेंद्र मोदी के डुप्लिकेट, उनकी कई तरह से मदद कर सकते हैं !!
2. इंदौर का एक लड़का जो बाॅलीवुड के किंग खान जैसा दिखता है !!
3. अंदाजा लगाइए कि सैफ कितना खुश होगा अगर वह गैस स्टेशन पर अपने लुक को स्पॉट करे?
4. अनुष्का सावधान, कोहली का डप्लिकेट
5. भ्रमित ना… असली आदित्य कपूर कौन है?
6. जॉन अब्राहम और मुबाशिर मलिक (एक ब्रिटिश प्रसारक और लेखक)
7. बस इस लड़की को देखो, क्या वह परिणीति चोपड़ा की तरह बिल्कुल है ?
8. ओबामा की सटीक प्रति
9. नाना पाटेकर: विशेषकर उनकी नाक और माथा
10. इस आदमी से मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर सदमे में हो सकते हैं
11. सलमान: सलमान
अन्य:
रामदेव बाबा जी का हमशक्ल !!
अब्दुल कलाम जी का हमशक्ल !!
महात्मा गाँधी जी का हमशक्ल !!
बाला साहब ठाकरे जी का हमशक्ल !!
आप इन हस्तियों के बारे में क्या सोचते हैं?

"बोको हराम" के बारे में चौका देने वाली जानकारी क्या है?



आपको बतादें की बोको हराम एक साथ सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्राओं का अपहरण करने के लिए कुख्यात है।
इसके अलावा आपको बतादें की ये बम धमाके करने और लोगों को यातनाएं देकर मारने को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता हैं।
आतंकवादी संगठन बोको हराम:
आपको बतादें की यह महिलाओं को कुर्सी तक पर बैठने की मनाही करता है। इसके चलते बोको हराम के प्रभाव वाले नाइजीरियों के पूर्वोत्तर क्षेत्र में महिलाओं ने उसके डर कुर्सी पर बैठना तक बंद कर दिया है।
आपजो बतादें की इसका सबसे ज्यादा खौफ स्कूली छात्राओं में और महिलाओं में हैं। इसके साथ ही यह गुट के आतंकी कब और किस स्कूल या काॅलेज में धमक जाए, कहा भी नहीं जा सकता।
आपको बतादें की ये सैंकड़ों की तादाद में हमला करते हैं जिस कारण सुरक्षा बल भी इनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं।
अजीब सजाएँ और यातनाएं:
आपको बतादें की इस्लामी वहाबी और सलाफी विचार धारा को मानने वाला आतंकवादी संगठन बोको हराम जब किसी शहरों पर कब्जा करता है तो ठीक इसके बाद यह वहां के लोगों में और खास कर के विशेष रूप से महिलाओं के संबंध में आश्चर्यजनक कानून बनाता है और यदि कोई उसका उल्लंघन करता है तो उनको कोड़े मारने के साथ-साथ हाथ-पैर काटना और गर्दन काटकर सजाएं देता हैं।
ऐसा करना भी हराम हैं
आपको अंत मे यह भी बतादें की बोको हराम की दहशत के कारण लोगों ने उनके प्रभाव वाले इलाके के आस पास भी अपनी लड़कियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है और इतना ही नहीं इनके डर से महिलाओं ने बाजार जाना भी छोड़ दिया है।
न्यूज़ और फ़ोटो सोर्स: indianamo

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

क्या आप माता-पिता की महानता को दर्शाने वाली कुछ तस्वीरें दिखा सकते हैं ?

भारत का सबसे बड़ा स्कूल कौन सा है?

  1. भारत का ही नही बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल अपने ही देश में है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बना ये स्कूल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े स्कूल के बारे में...
लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है। बच्चो की संख्या के मामले में ये स्कूल सबसे बड़ा है। इस स्कूल में करीब 55 बजार बच्चे पढ़ते हैं। साथ ही इस स्कूल में 4500 लोगों का स्टाफ है। लखनऊ शहर में ही इस स्कूल के 18 कैंपस हैं।
इस स्कूल की शुरुआत साल 1959 में 5 बच्चों के साथ हुई थी। उस वक्त 300 रुपए की लागत के साथ शुरू किया गया था और आज इस स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है। इस स्कूल की स्थापना डॉ जगदीश गांधी और डॉ भारती गांधी द्वारा की गई थी। अब ये स्कूल आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है।
साल 2005 में ही इस स्कूल ने 29,212 छात्रों के साथ रिकॉर्ड बना लिया था। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड फिलिपीन्स के मनीला स्थित रिजाल हाई स्कूल के नाम था जिसमें 19,738 छात्र थे।
इस स्कूल में 2,500 शिक्षक है 3,700 क्प्यूटर और 1,000 क्लासरूम है, जहां हजारों बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि इन सभी सुविधाओं के लिए माता पिता को अच्छी खासी किमत चुकानी पड़ती है।
स्कूल को यूनेस्को से भी पीस एजुकेशन का अवार्ड मिल चुका

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

आपके द्वारा लिए गए कुछ मजेदार स्क्रीन शॉट कौन - कौन से हैं जो सभी को हसने पर मजबूर कर दे ?


पतंजलि के विज्ञापन अब कहा गायब हो गए?

विज्ञापन छोड़िए जनाब पतंजलि के प्रोडक्ट्स की जो गुणवत्ता है कहीं ऐसा ना हो कि यह ब्रांड ही आने वाले दिनों में मार्केट से ऐसे गायब हो जाए जैसे गधे के सर से सींग!
अब स्वदेशी के नाम पर कुछ भी कूड़ा कचरा अगर मार्केट में लाते रहोगे तो भैया कब तक हिन्दुस्तानियों का चू@&या बना सकोगे। यह हिन्दुस्तान की जनता है इसे बेवकूफ बनाना मामूली काम नहीं है। हमारे देश का एक मूक पक्षी हंस होता है जो दूध का दूध पानी का पानी कुछ पल में कर देता है।
अब आप ही सोचिए जिस देश का पक्षी इतना सयाना हो वहां की जनता को बाबा क्यों बेवकूफ समझ रहे थे? आखिर जनता समझ ही गई की बाबा स्वदेशी स्वदेशी करके घास फूश बेचे जा रहे हैं।
इस मंच के माध्यम से बाबा को भी मेरा खुला संदेश है कि अपने प्रोडक्ट्स के एड में बाल खोल कर आंख दबा कर खुद ही विज्ञापन करने से अच्छा होगा की अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता पर ध्यान दीजिए वरना जैसा भाई ने प्रश्न किया है कहीं सही में ऐसा ना हो जाए कि एक दिन पतंजलि ही मार्केट से गायब हो जाए और उसके भक्त उपभोक्ताओं को स्वदेशी लालटेन ले कर उसे खोजना पड़े।
ईमेज सोर्स: गूगल इमेजेस