Powered By Blogger

बुधवार, 7 सितंबर 2022

भारत में एक व्यक्ति को न्यूनतम कितने पैसे कमाने चाहिए?

भारत में कम से कम किसी भी व्यक्ति को दिन में ₹500 रूपए कमाने चाहिए। महीने में अमूमन 23 दिन व्यक्ति काम करता है।

₹500*23 = ₹11,500

3000 किराया

5000 खाना

1000 कपड़ा

1000 दवाई

500 मोबाइल

1000 पेट्रोल

और अगर कुछ बचाना हो तो ज्यादा कमाना होगा।

ये सिर्फ कुंवारे लोगों के लिए है।

अगर शादी होती है और पत्नी गृहणी बनती है तो दिन का ₹300 और जोड़ लीजिए।

क्या एक बेरोजगार होने के बजाय छोटी सी दुकान खोल लेना सही नहीं है?

ऐसा है साहब मनचाही नौकरी तो फिर भी मिल जाती है किंतु व्यवसाय अथवा दुकान खड़ी करना और फिर उसे चलाना बेहद टेढ़ी खीर है और यह हर कोई नहीं कर सकता ।

इसके लिए पेशंस लेवल बहुत हाई चाहिए और मेहनत बहुत ज्यादा । सौ तरह के लोगों को सम्हालना आना चाहिए और सौ तरह की बातें करते आना चाहिए तब आपके सफल होने की संभावना बनती है ।

आजकल ऑनलाइन मार्केट के चलते रिटेल में काफी फर्क पड़ा है पुराने वक्त में मार्जिन हाई रहता था आजकल बहुत थोड़ा मार्जिन निकलता है ।

आप दुकान तो खोल लोगे किंतु समान खरीदेगा कौन ? चाहे किराने की दुकान खोलिए या स्टेशनरी की ही या फिर सोने गहने की ही अगर छोटे दुकानदार हैं या बड़े भी तो भी उधारी चलती रहेगी ।

हम नौकरी पेशा लोगों की एक तारीख को सैलेरी छुट्टी होने पर देर से आए तो बेचैन हो जाते हैं , जाने व्यापारियों दुकानदारों को रात को नींद कैसे आती होगी ? सोचिए हजारों लाखों की उधारी देनदारी होती है ।

कोई भी व्यवसाय करने के लिए बर्फ की सिल्ली सर पर रखनी होती है ।

नौकरी में तो फिर भी बॉस से झगड़ लो और टाटा बाय बाय कर लो ।

खुद के व्यवसाय में किस किस से झगड़ा करोगे ?

आखरी बात जिससे आठ नौ घंटे की नौकरी नहीं हो रही उससे बारह घंटे दुकान में बैठा जाएगा या व्यवसाय होगा ऐसी उम्मीद लगाना उचित नहीं है ।

हां कुछ लोग नौकरी की अपेक्षा व्यवसाय में सफल होते हैं किंतु यह वह लोग हैं जिन्हें मालूम है कि अब व्यवसाय में सफल होने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है , इनमें लगन होती है और यह मेहनत भी करते हैं ।

क्योंकि बिल्ली के भाग से छींका फूटा नहीं करता , बगैर मेहनत किए न खेत में फसल होती है और न व्यवसाय में आय ही ।

सभी व्यापारी मित्रों को समर्पित ।

रविवार, 14 अगस्त 2022

थोड़ी पूंजी के साथ, भारत में, कौन सा व्यवसाय शुरू करना सबसे आसान है?

कील बनाने का व्यवसाय आज की तारीख में सबसे उत्तम व्यवसाय है जहां इस उद्योग में लागत कम है वहीं जगह व पावर भी कम खर्च होता है यदि आपके पास 700/800 फ़ीट जगह है व 1 लाख रुपये स्वयं की पूंजी है तो आप बैंक से लोन लेकर 10 लाख रुपये की कुल लागत में 50 हजार से 75 हजार रुपये प्रति माह आसानी से लाभ अर्जित कर सकते है इससे संबंधित वीडियो आप youtube पर आसानी से देख सकते है,जहां आपको nail making machine टाइप करना होगा…

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

धन बचाने का सबसे अच्छा तरीका क्या होता है?

पैसा बचने के कुछ व्यवहारिक तरीके-

  1. पैसे को ऑटोमेट कर दे अर्थात किसी अलग खाते में इनकम का 10% auometik मेंडेट कर दे । उसके बाद जो बचे उससे खर्च चलाये।
  2. अपने खर्चो पर ध्यान रखे और यह सोचे कि आज का 100 रु 50 साल बाद 10 लाख बन जायेगा यदि उसे सही जगह निवेश किया जाए। ऐसा सोचने पर आप खर्चो पर नियंत्रण रख पाएंगे।
  3. आजकल कई ऐसे एप्पलीकेशन हैं जो आपके खर्चों को रिकार्ड करते हैं और उसे राउंडअप करके निवेश करते है। जैसे आपने कही 95 रु पैमेंट किया तब उसे राउंड फिगर मानकर 100 मानेंगे। इससे 5 की बचत हो जाएगी। ऐसे करते करते आप माह के अंत मे अच्छी बचत कर लेंगे।
  4. पैसे को ऐसी जगह निवेश कर दे जहा से कुछ साल बाद आप पैसे को निकाल पाए। तुरंत नही जैसे - ईएलएसएस म्यूच्यूअल फण्ड इसमे 3 साल का लॉक इन होता है। पी पी एफ में डाल दे इसमे 15 साल का लॉक इन होता है।
  5. अपने खर्चो को लिखे और माह के अंत मे देखे कहा फालतू खर्च किया इसके बाद उस खर्च पर नियंत्रण रखें । पैसे को म्यूच्यूअल फण्ड में sip कर दे।।
  6. निवेश और पर्सनल फाइनेंस संबंधित अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आप मेरी बुक - ( जब एक भिखारी अमीर बन सकता है तो आप क्यों नहीं ? ) जरूर पढ़ें। (पुस्तक पीडीएफ लिंक👉 Learn about Finance, Investing, Stock Market….) पुस्तक में धन, संपत्ति, निवेश और पर्सनल फाइनेंस से संबंधित विचारों को सरल तरीके से समझाया गया है।

निवेश, स्टॉक मार्केट ,पर्सनल फाइनेंस से संबंधित जानकारी व ज्ञान,किताबे, ब्लॉग आदि पढ़ने के लिए मेरी वेबसाइट Learn about Finance, Investing, Stock Market…. पर विजिट करें।

अमेजन किंडल पर देखें 📖👉 - जब एक भिखारी अमीर बन सकता है तो आप क्यों नहीं ? (Hindi Edition) जब एक भिखारी अमीर बन सकता है तो आप क्यों नहीं ? (Hindi Edition)

विवरण

यह पुस्तक ( जब एक भिखारी अमीर बन सकता है तो आप क्यों नहीं ? ) लिखने का उद्देश्य है प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक रूप से स्वतंत्र और समृद्ध बने। पुस्तक में धन, संपत्ति, निवेश और पर्सनल फाइनेंस से संबंधित विचारों को सरल तरीके से समझाया गया है। इसमें एक भिखारी ( राजू ) के अमीर बनने की कहानी भी बताई गई है। जो आपको अमीर बनने के लिए प्रेरित करेगी।
मानवीय जीवन में धन- संपत्ति का बड़ा महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन निर्वाह के लिए एवं अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए धन की जरूरत पड़ती है। दुनिया के अधिकांश लोग अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम नहीं होते हैं। वहीं कई लोग अपने ज्ञान, कौशल, बुद्धि व परिश्रम के द्वारा अपार धन-संपत्ति प्राप्त कर लेते हैं। इसका कारण धन-संपत्ति से संबंधित नियम, सिध्दांत एवं व्यवहार है।
यह पुस्तक अमीर बनने के सरल तरीकों को बताती है और कई भ्रांतियों को तोड़ती है। प्रत्येक व्यक्ति अमीर बन सकता है यदि वह कुछ मूलभूत नियमों का पालन करें। पुस्तक में सरल गणना और चित्रो के माध्यम से जटिल विषयों को सरलता से प्रस्तुत किया गया है।
यदि आप पुस्तक में बताए गए विचारों को अपने जीवन मे उतारते है तो आप जरुर अमीर बनेंगे। पुस्तक अवश्य पड़े और दूसरों को भी पड़ने के लिए प्रेरित करे। अंत मे आपको भावी आर्थिक सम्पन्न, सफल, और अमीर बनने की शुभकामनाएं।

बुधवार, 3 अगस्त 2022

क्या बिना पैसों के भी कोई व्यापार शुरू किया जा सकता है?


जी हाँ बिलकुल किया जा सकता है बिना पैसे के भी बिजनेस किया जा सकता है! अब आप सोचेंगे भला ऐसा कौन सा बिजनेस है जो बिना पैसे के स्टार्ट किया जा सकता है या फिर बिना पैसे के किया जा सकता है! हम बताते हैं! क्या आप जानते हैं कई चीजें प्रकृति ने हमें मुफ्त में दी है! जैसे पेड़, जमीन, पहाड़, नदियां, जंगल, खेत इत्यादि!

क्या आपको लगता नहीं है की प्रकृति ने हमें यह भी संदेश दिया है कि मेरा ख्याल रखने के साथ साथ आप धरती पर काम करके धरती को उपजाऊ बनाकर उसमें खेती पेड़ पौधे लगाकर रोजगार कर सकते हैं!

अब अगर आप खेती करके पैसे कमाते हैं या फिर कोई बगान लगाकर पैसे कमाते हैं इसमें तो आपके पैसे खर्च नहीं होते हैं!

हाँ आपको मेहनत करनी पड़ेगी जहाँ तक आप खाद या फिर अन्य उर्वरकों पर लगने वाले खर्च की बात करते हैं तो आप जैविक खाद का यूज करें!

खेती करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं अगर आप चाहें बिना पैसे लगाए भी इसे कर सकते हैं!

ग्रामीण इलाकों में किसानों के पास अधिक पैसे नहीं होते हैं फिर भी वो खेतों में काम करके पैसे कमाते हैं और हमारी इस जमीन को हरा भरा बनातें! खेती से पैसे कमाने के बारे में आप और अधिक जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें इस आर्टिकल में हमने कई ऐसे बिजनेस के बारे में बताया है जो खेती से ही जुड़े हैं!

https://usehindi.com/kheti-se-paise-kaise-kamaye/

रविवार, 17 जुलाई 2022

मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज कौन सी है?

यह कहना गलत नहीं होगा की, पहिया आजतक के सबसे उपयोगी invention में से एक है | इसकी मदद से भारी से भारी चीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी ज्यादा आसान हो गया | इसकी बनावट मानव इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है | इसके बिना आज किसी भी चलने वाली वस्तु की कल्पना करना भी असंभव सा लगता है |

अब मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज पहिए की है ।

.हाल ही का नया उदाहरण है।

तस्वीर को देखने के बाद आपको खुशी मिलेगी। जैसा की आप और हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की 60प्रतिशत जनता खेती पर निर्भर है। खेती के लिए लोग बैलों का इस्तेमाल करते हैं। बैल की मदद से हम खेत जोतते हैं, वहीं कई बार हम अनाजों को भी बैल की मदद से एक जगह से दूसरे जगह ले जाते हैं। अभी जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बैलगाड़ी के आगे एक पहिया लगा देता है ताकि बैलों पर इसका असर कम हो सके

बैलों का लोड कम करने के लिए... बैलों का लोड कम करने के लिए बैलगाड़ी पर लगाया गया रोलिंग स्पोर्ट।

इसी तरह इंसानियत का विकास हुआ है। टेक्नोलॉजी के लाभ के हकदार पशु भी होते हैं। यही तकनीक का सही इस्तेमाल है।

राजारामबापू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कुछ छात्रों ने उन बैलों की गर्दन के बोझ को कम करने के लिए एक कमाल की चीज बनाई है, जो बारह महीने कृषि क्षेत्र में काम करते हैं और गन्ना परिवहन करते समय भारी बोझा ढोते हैं। ।

सोशल मीडिया पर छात्रों के इस आविष्कार की सराहना हो रही है। बता दें, इस रोलिंग सपोर्ट के जरिए बैलों के कंधो पर से गन्ने का वजन या अन्य वजन हल्का होने में मदद मिलेगी।

आरआईटी राजारामबापू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे सौरभ भोसले, आकाश कदम, निखिल तिपायले, आकाश गायकवाड़ और ओंकार मिरजकर ने 'सारथी' प्रोजेक्ट के तहत गन्ना बैलगाड़ी के लिए रोलिंग सपोर्ट बनाया है।

इस आविष्कार के लिए छात्रों ने दो बैलों के बीच एक तीसरा पहिया लगाया, जो बैलों पर भार को कम करता है और बैलगाड़ी को पूरी तरह संतुलित भी रखता है! इतना ही नहीं, यह रोलिंग सपोर्ट बैलों की ऊंचाई के हिसाब से ऊपर और नीचे भी किया जा सकता है। और हां, गन्ने की भराई और उसे लाने ले जाने के दौरान भी रोलिंग सपोर्ट एडजस्ट किया जा सकता है। बैलगाड़ी चालक, किसान और मिल के लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

अन्त मे हमारा पहिया।

.courtesy Google

रविवार, 29 मई 2022

बाप बेटी

जब तक बाप जिंदा रहता है, बेटी मायके में हक़ से आती है और घर में भी ज़िद कर लेती है और कोई कुछ कहे तो डट के बोल देती है कि मेरे बाप का घर है। पर जैसे ही बाप मरता है और बेटी आती है तो वो इतनी चीत्कार करके रोती है कि, सारे रिश्तेदार समझ जाते है कि बेटी आ गई है।*
*और वो बेटी उस दिन अपनी हिम्मत हार जाती है, क्योंकि उस दिन उसका बाप ही नहीं उसकी वो हिम्मत भी मर जाती हैं।*
*आपने भी महसूस किया होगा कि बाप की मौत के बाद बेटी कभी अपने भाई- भाभी के घर वो जिद नहीं करती जो अपने पापा के वक्त करती थी, जो मिला खा लिया, जो दिया पहन लिया क्योंकि जब तक उसका बाप था तब तक सब कुछ उसका था यह बात वो अच्छी तरह से जानती है।*
आगे लिखने की हिम्मत नहीं है, बस इतना ही कहना चाहता हूं कि बाप के लिए बेटी उसकी जिंदगी होती है, पर वो कभी बोलता नहीं, और बेटी के लिए बाप दुनिया की सबसे बड़ी हिम्मत और घमंड होता है, पर बेटी भी यह बात कभी किसी को बोलती नहीं है।
बाप बेटी का प्रेम समुद्र से भी गहरा है