Powered By Blogger

सोमवार, 27 जुलाई 2020

दुनिया की सबसे अय्याश महिला कौन है ?

दुनियामे जब जब किसी अय्याश औरतका जीक्र होगा, तब तब सिर्फ एकही नाम लिया जायेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिस्र (इजिप्त) की उस रानी की जिसने अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया को हिला के रख दिया। हम बात कर रहे हैं मिस्र के इतिहास की सबसे खूबसूरत और सेक्सी रानी क्लियोपेट्रा की, जिसका नाम इतिहास में एक ऐसी रहस्यमय शख्सियत के रूप में दर्ज है।
क्लियोपेट्रा के बारे में कहा जाता है कि वह सुंदर और सेक्सी होने के साथ साथ चतुर, षड्यंत्रकारी और क्रूर भी थी।
ये भी कहा जाता है कि उसने अपने फायदे के लिए कई पुरुषोके साथ सेक्स संबंध जोडे। ऐसा कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता में फंसाती और उनका कत्ल कर देती थी। क्लियोपेट्रा अपनी खूबसूरती के अलावा, अपने रहस्मयों और षड्यंत्रों के लिए भी जानी जाती है।
इतिहासकारों के मुताबिक, क्लियोपेट्रा ने एक सर्प से अपने वक्ष स्थल पर कटवाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं कुछ का मानना है कि क्लियोपेट्रा की मौत मादक पदार्थ के सेवन से हुई थी। वो अपने वक्त में दुनिया की सबसे अमीर और खूबसूरत औरत थी। जूलियस सीजर, मार्क एंथोनी और ऑक्टेवियन क्लियोपेट्रा के प्रतिद्वंदी थे, इसके बावदूद जूलियस सीजर ने क्लियोपेट्रा को मिस्र की रानी बनने में सहायता की थी।
कहते हैं कि जब क्लियोपट्रा 17 वर्ष की थीं तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की वसीयत के अनुसार उन्हें तथा उनके छोटे भाई तोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य प्राप्त हुआ और वह मिस्री प्रथा के अनुसार अपने इस भाई की पत्नी होने वाली थीं। लेकिन राज्याधिकार के लिए संघर्ष के परिणामस्वरूप उन्हें राज्य से हाथ धोकर सीरिया भागना पड़ा।
जूलियस सीजर का साथ :
क्लियोपेट्रा ने धीरज नहीं खोया। उसी समय जूलियस सीजर अपने दुश्मन पोंपे का पीछा करता हुआ मिस्र आया। वहां उसने क्लियोपेट्रा को देखा और वह उसकी सुंदरता और मादक आंखों पर आसक्त हो गया। क्लियोपेट्रा की सुंदरता के जाल में फंसने के बाद वह उसकी ओर से युद्ध कर उसको मिस्र की रानी बनाने के लिए तैयार हो गया।
जूलियस सीजर ने तोलेमी से युद्ध किया और तोलेमी मारा गया और क्लियोपेट्रा मिस्र के राजसिंहासन पर बैठीं। मिस्र की प्राचीन प्रथा के अनुसार वह अपने एक अन्य छोटे भाई के साथ मिलकर राज करने लगीं, किंतु शीघ्र ही उसने अपने इस छोटे भाई को विष दे दिया। क्लियोपेट्रा के आदेश पर उसकी बहन अरसीनोई की भी हत्या कर दी गई।
क्लियोपेट्रा को षड़यंत्रकारी, पापी, पॉप संस्कृति की आदर्श माना जाता है। क्लियोपेट्रा मिस्र की आखिरी रानी थी, जिसके रहस्य आज भी दुनिया के लिए रहस्य हैं। साल 1963 में क्लियोपेट्रा के ऊपर एक हॉलीवुड फिल्म बनी थी, जिसमे लिज टेलरने क्लियोपेट्रा की भूमिका निभाई थी और क्लियोपेट्रा को फिर से लोगों के जेहन में जिंदा कर दिया था। आजतक क्लियोपेट्रा को इसी फिल्म के रुप में देखा जाता है। हालांकि, हॉलीवुड में अब फिर से क्लियोपेट्रा के ऊपर एक फिल्म बनने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें