Powered By Blogger

सोमवार, 11 सितंबर 2023

जेल के अंदर कैदी कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, कैसे अपने दिन गुजारते हैं?

दो प्रकार के केदी जेल में बंद होते हैं। पहला जिनको किसी अपराध में बन्द किया है और जिनका अभियोजन जारी है। दूसरे वे जिनका अभियोजन पूरा हो गया है और वे दोषी होकर सजा काट रहे हैं। पहले वाले कैदी कुछ नहीं करते हैं। दूसरे वाले कैदियों को जेल से सफेद यूनिफॉर्म पहनने को मिलती है। ये सुबह से शाम तक काम करते हैं। सुबह शाम की चाय बनाना, नाश्ता, दोपहर का भोजन फिर रात्रि भोजन बनाना व वितरित करना। जो यह नहीं कर सकते हैं उन्हें अन्य काम जैसे दरी बनाना, लकड़ी की सामग्री बनाना व अन्य घरेलू उत्पाद बनाना सिखाया जाकर यह सब बनवाया जाता है। प्रत्येक कैदी को उसके द्वारा किए गए कार्य के एवज में धन दिया जाता है जो उसके लिए एकत्रित होता रहता है और सजा पूरी होने पर यह राशि उसे मिलती है। इस प्रकार इनकी प्रतिदिन की दिनचर्या होती है। कुछ सामाजिक संगठन कभी कभी कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें