नास्त्रेदमस ने 2021 के लिए क्या भविष्यवाणी की थी?
बहुत कम लोग जानते हैं कि नास्त्रेदमस 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक थे। जिन्होंने हिटलर के उदय, इराक युद्ध, वॉल स्ट्रीट के पतन और भारत के बारे में बहुत कुछ भविष्यवाणियां कीं हैं।
आइए आज हम आपको 2021 के लिए नास्त्रेदमस की कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणी के बारे में बताते हैं -
धर्म बाटेंगा इंसान को, काले और सफ़ेद तथा दोनों के बीच लाल और पीले अपने अपने अधिकारों के लिए भिड़ेंगे। रक्तपात, बीमारियाँ, अकाल, सूखा, युद्ध और भुखमरी से मानवता बेहाल हो जाएगी। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी की किताब "The Prophecies" में भारत, हिंदू धर्म और महान राजनेता के उत्थान की बात कही है।
- नास्त्रेदमस की 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार 2021 में दुनिया में बहुत त्रासदी आने वाली है। तृतीय विश्व युद्ध के शुरू होने का अनुमान भी इसी में लगाया गया है।
- 2021 भविष्यवाणी के अनुसार साल 2021 में दुनिया में नई तरह का शक्ति संतुलन बनाया जाएगा। इसमें चीन की भूमिका भी होगी। ख़ास कर अमेरिका और युरोपीयन देश चीन को काउंटर करने के लिए एशिया में भारत के साथ मित्रता और भाईचारा बढ़ाने के साथ साझा सैन्य योजना बनाकर काम करेंगे, साउथ चाइना सी के साथ हिंद महासागर में भी यह साझा सैन्य अभियान लागू किया जाएगा।
- साल 2021 मे प्राकृतिक आपदाएँ भयानक रूप से आ सकती है। इनमे बाढ़, भूकंप, तूफ़ान के साथ कई ज्वालामुखियों की सक्रिय होने की बात भी कही गई है। 2021 के लिए भविष्यवाणी में कहा गया है कि यह साल दुनिया के लिए एक विनाश की तरह होगा। इससे 2021 में जान-माल के भारी नुक़सान का अंदेशा व्यक्त किया गया है।https://www.google.com/search?q=%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%AE%E0%A4%B8&oq=%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%AE%E0%A4%B8&aqs=chrome..69i57.423j0j7&sourceid=chrome&ie=UTF-8
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें